एक्सप्लोरर
Madan Sharma से बात कर रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में पूर्व नौसेना अधिकारी पर हुए हमले की निंदा की है. रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने पूर्व अधिकारी मदन शर्मा से बात की है. उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, "रिटायर नौसेना अधिकारी श्री मदन शर्मा से बात की, जिन पर मुंबई में गुंडों ने हमला किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. पूर्व सैनिकों पर इस तरह के हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और निंदनीय हैं. मैं मदन जी के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं."
और देखें
























