एक्सप्लोरर
MCD कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से Delhi में लगा कूड़े का अंबार, BJP-AAP की लड़ाई में पिस रही जनता
दिल्ली के कई इलाकों में कचरे की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. वेतन और पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली नगर निगमों के कर्मचारियों ने 7 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. जिसकी वजह से दिल्ली के कई इलाकों में कूड़े का अंबार लग गया है.
स्ट्राइक का सबसे बुरा असर उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्रों में पड़ा है. खास तौर से सफाईकर्मियों के काम पर नहीं आने से दिल्ली का बड़ा हिस्सा कूड़ा-कूड़ा हो गया है. बाजारों और रिहायशी इलाकों से कई दिनों से कचरा नहीं उठा है... इस हालात को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं... दिल्ली का कूड़ा करने के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.... लेकिन जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर टैक्स भरने के बावजूद वो इस हाल में जीने के लिए मजबूर क्यों हैं?

और देखें