एक्सप्लोरर
तपोवन में राहत-बचाव कार्य में हो रही मुश्किल | Chamoli Glacier Burst
उत्तराखंड के तपोवन में राहत और बचाव कार्य में लगातार बाधा आ रही है. जेसीबी मशीन, दूसरे उपकरणों और बचावकर्मियों को टनल से हटा लिया गया है, क्योंकि ऋषिगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया है. एनटीपीसी और एसडीआरएफ के द्वारा बताया गया है कि टनल के अंदर पानी पूरी तरह से भर चुका है. नदी और टनल आपस में जुड़ गए हैं जिससे बहुत ज्यादा मुश्किल आ रही है. जितने कीचड़ को निकाला जा रहा है उतना ही और कीचड़ अंदर फिर आ रहा है, जिससे परेशानी ज्यादा बढ़ गयी है.
और देखें

जस्टिन एम. भरूचाcorporate lawyer
Opinion


























