INDIA Alliance: बेरोजगार के मुद्दे पर Rahul Gandhi ने BJP और RSS पर बोला हमला
दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि 'देश में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चुप है। राहुल गांधी ने कहा कि 'हम छात्र हितों से समझौता नहीं करेंगे।' राहुल गांधी ने आरएसएस पर अटैक करते हुए कहा कि 'देश के सभी शिक्षण संस्थानों में RSS के लोग बैठे हैं। सभी यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर RSS के हैं। RSS पूरे देश के एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर रहा है। अगर सब उनके हाथ में गया तो देश बर्बाद हो जाएगा। हम सभी को मिलकर इनसे लड़ना होगा।'


























