एक्सप्लोरर
स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान, भारत में कोरोना की मृत्यु दर 3.3%
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने रोजाना के कोरोना बुलेटिन में आज बताया कि इस महामारी की मृत्यु दर देश में 3.3% है. इसके अलवा मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि मरने वाले लोगों में 42% लोग 75 वर्ष से अधिक आयु वाले हैं. इसके अलावा गृह मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि वे विदेशी जो लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे हैं और उनका वीजा खत्म होने वाला है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, उनका वीजा बढ़ा दिया जाएगा.
और देखें





























