एक्सप्लोरर
हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही | Himachal Cloudburst News | Weather Update | ABPLIVE
हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर क्षेत्र में बादल फटने और लगातार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. इस घटना का भयंकर वीडियो सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि बादल फटने से तेज पानी का बहाव है. हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश ने कहर बरपाया. कुल्लू जिले में भूस्खलन में दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत हो गयी जबकि अन्य स्थानों पर अचानक आयी बाढ़ से कई दुकानें और वाहन बह गए और राजमार्ग अवरुद्ध हो गया. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया कि आनी तहसील की शील ग्राम पंचायत के खदेल गांव में सुबह करीब नौ बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया.
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























