Flood News : बाढ़ ने दुनिया के कई देशों में मचाया कोहराम | Disaster
आसमान से आ रही आफत ने दुनिय़ा के कई देशों की धड़कन बढ़ा दी है... यूरोप का ऑस्ट्रिया बाढ़ की मार झेल रहा है... तो बरमूडा तूफानी चक्रव्यूह में फंसा है... नेपाल पर झील बम बनकर फटी...तो रूस में भूकंप के बाद ज्लावामुखी ही फट गया...ये रिपोर्ट देखिए और समझिए...दुनिया में ये हो क्या रहा है..... शहर-शहर 'जलग्रहण'! जिंदगी पर जलग्रहण का साया किस कदर मंडराया है... इसकी बानगी है... यूपी के चित्रकूट से आई ये तस्वीर... जहां एक ट्रैक्टर बरदहा नदी लहरों की फंसा है... जो कभी भी नदी की प्रचंड़ लहरों में समा सकता है...तस्वीरों में देख सकते हैं कि लोगों ने रस्सी से ट्रैक्टर को बांध रखा है और अपनी पूरी ताकत से उसे बाहर निकालने में लगे हैं...

























