Flood News: बिहार में उफान पर नदियां..डूबे खेत ..बर्बाद हुईं फसलें | Heavy Rainfall
ABP News: बिहार के मधेपुरा में कोसी का कोप अब दहशत का दूसरा नाम बन चुका है... न तो सरकारी इमारतें सुरक्षित हैं...न ही गांववाले...किसानों का हाल तो पूछिए मत...हजारों एकड़ धान की फसल सैलाब की भेंट चढ़ चुकी है. इस छोर से उस छोर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है...जितने बाढ़पीड़ित हैं..उससे कई गुना है पीड़ा...क्योंकि सुधि लेना वाला कोई नहीं है...सहारा सरकार का होना चाहिए..लेकिन सैलाब संकट से घिरे इन लोगों का एक ही सहारा है..ऊपरवाला. आप सोच रहे होंगे...कि न तो बारिश हो रही है..न ही इस इलाके में सैलाब संकट के लक्षण दिख रहे हैं...तो फिर मकान के जमींदोज हो जाने का फ्लड अटैक से क्या रिश्ता...रिश्ता है..क्योंकि बारिश की वजह से ही ये 3 मंजिला मकान इतना कमजोर हो चुका था..कि इसमें रहने का मतलब मौत के साए में जीना था...इसलिए समय रहते...नगर निगम ने एक्शन लिया. घर में रह रहे लोगों को सलामत बाहर निकाला...और फिर घर को इस तरह गिराया...कि अगल बगल की बिल्डिंग को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचा.






























