Exit Poll 2024 : लोकसभा चुनाव में BJP को इन तीन राज्यों में जबरदस्त फायदा? | INDIA Alliance
क्या बीजेपी ने क्षेत्रीय दलों का दबदबा खत्म कर दिया है?...क्या क्षेत्रीय दलों का वोटबैंक बीजेपी की ओर स्विंग हो रहा या कहिए शिफ्ट हो गया? क्योंकि यूपी में पिछले तीन लोकसभा चुनाव से समाजवादी पार्टी सियासी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रही है...तो बिहार से बंगाल तक क्षत्रपों का राजनीतिक प्रभाव कम होता दिख रहा है...यूपी में 2004 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 35 सीट जीती...तो 2009 में 23 सीट...लेकिन 2014 में बीजेपी के उभार के बाद क्षेत्रीय दल के रूप में समाजवादी पार्टी का असर कम होता चला गया...पिछले दो लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाई...इस बार भी एग्जिट पोल के आंकडे़ समाजवादी पार्टी के खेमे में निराशा भरने वाले हैं...






























