Doda Encounter: जवानों का बलिदान... नहीं भूलेगा हिंदुस्तान | Jammu | ABP News
भारतीय सेना की उधमपुर स्थित उत्तरी कमान ने डोडा जिले में एक घातक मुठभेड़ के बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की. भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए चार सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए सेना ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया. सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सीमा पार से घुसपैठ करने वाले विदेशी आतंकवादियों को खत्म करने के उद्देश्य से कई संयुक्त और समन्वित अभियान चला रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि ये अभियान खास तौर पर जम्मू क्षेत्र के उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों के ऊपरी इलाकों और उसके बाद कश्मीर घाटी पर केंद्रित हैं.
























