Delhi: फायर सर्विस के बेड़े में शामिल हुए रोबोट, आग पर काबू पाने का काम करेंगे
दिल्ली फायर सर्विस ने अपने बेड़े में 2 रोबोट शामिल किए हैं, जिनकी मदद से अब जटिल से जटिल अवस्था में आग पर काबू पाने में सहायता मिलेगी.अच्छी बात ये रहेगी कि इन रोबोट की वजह से आग बुझाने के क्रम में किसी भी इंसानी जान को जोखिम में डालने से बचाया जा सकेगा.दरअसल दिल्ली फायर सर्विस में रोबोट की जरूरत उस समय महसूस हुई, जब कुछ घटनाओं में आग पर काबू पाने के दौरान दिल्ली फायर सर्विस के जवानों की मृत्यु हुई. फिलहाल दिल्ली फायर सर्विस में ऐसे दो रॉबर्ट शामिल किए गए हैं, जिन्हें पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में तैनात किया गया है. फायर सर्विस का दावा है कि रोबोट की मदद से लगभग 100 मीटर का दायरा कवर किया जा सकता है और मेजर फायर की साइट पर इंसानी जान को जोखिम में डाले बगैर आग पर काबू पाया जा सकता है.




























