Delhi Elections 2025: केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बहुत बड़ा हमला | Breaking
दिल्ली चुनाव 2025 के मद्देनज़र, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हालिया बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी यूपी और बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोटर बना रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें घेरते हुए तीखा हमला किया। गिरिराज सिंह ने केजरीवाल के बयान को अपमानजनक और बेबुनियाद करार देते हुए उन्हें जवाब देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सच्चाई से भाग रहे हैं और अपनी राजनीतिक असफलताओं को छुपाने के लिए इस तरह के विवादित बयान दे रहे हैं। इस बयानबाजी ने दिल्ली चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल को और गर्मा दिया है।
















