Delhi New CM: BJP कार्यकर्ताओं ने किसे बताया दिल्ली का मुख्यमंत्री ? | ABP NEWS
Delhi CM Name Announcement Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के लगभग 15 दिन बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होना है. दिल्ली की जनता में यह जानने की उत्सुकता है कि सीएम की कुर्सी किसको मिलेगी? हालांकि बीजेपी अभी भी इस पर सस्पेंस बरकरार रखे हैं. 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ बीजेपी सरकार का गठन होगा. इसे लेकर तैयारियां भी तेज चल रही हैं. इसी बीच बुधवार (19 फरवरी) को विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें विधायक दल के नेता के नाम की चर्चा के बाद मुहर लगेगी. गौरतलब है कि दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की टाइमिंग बदली गई थी. पहले 20 फरवरी की शाम 4.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होना था, लेकिन इसे उसी दिन की सुबह 11.00 बजे शिफ्ट कर दिया गया है. यानी समारोह का समय बदला है, लेकिन तारीख वही है. दिल्ली के सीएम की रेस में आगे कौन? बीजेपी यूं तो हमेशा से ही राज्यों के सीएम के नाम को लेकर चौंकाती आई है, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि कुछ चेहरों में से एक तय मुख्यमंत्री हो सकता है. नामों की रेस में प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, पवन शर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और जीतेंद्र महाजन शामिल हैं. यह भी माना जा रहा है कि दिल्ली में इस बार यूपी और राजस्थान के फॉर्मूला पर दो उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं. बुधवार शाम विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान हो जाएगा.






























