Delhi: पकड़े गए आतंकी मोहम्मद अशरफ ने किया कई साजिशों का खुलासा
दिल्ली के लक्ष्मीनगर से पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ नूरी ने पूछताछ में कई बातें कबूली हैं. सूत्रों के मुताबिक, आतंकी नूरी ने कबूला कि, ISI के अफसर के कहने पर 2009 में जम्मू बस स्टैंड पर धमाका हुआ था, जिसमें 9 बेगुनाह लोगों की जान गई थी.2011 में दिल्ली हाईकोर्ट धमाके के वक्त नूरी ने दिल्ली हाईकोर्ट की रेकी की थी. आतंकी नूरी ने ये भी कबूल किया कि, 2011 दिल्ली हाईकोर्ट धमाके को अंजाम देने के लिए दो पाकिस्तानी आए थे. इसके अलावा आतंकी ने जम्मू कश्मीर में सेना के 5 जवानों की हत्या की बात भी कबूल की. साथ ही ये भी माना कि उसने ISI अफसर नासिर के कहने पर कई बार जम्मू कश्मीर में हथियार भी सप्लाई किए हैं.






























