एक्सप्लोरर
Delhi Building Collapse: Welcome में इमारत गिरी, 2 की मौत, रेस्क्यू जारी, Kapil Mishra ने उठाए सवाल
दिल्ली के Welcome इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिर गई है। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके बाद से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। सुबह 7:05 बजे दिल्ली फायर सर्विस को जनता कॉलोनी की गली नंबर पांच में इमारत गिरने की सूचना मिली थी। सिविल डिफेंस, दिल्ली पुलिस, NDRF और CRPF के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। अब तक आठ लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है, जबकि दो लोगों के शव एम्बुलेंस से अस्पताल भेजे गए। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी लगभग 3-4 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। गली काफी पतली और सकरी होने के कारण मलबे को हटाने और लोगों को निकालने में काफी समय लग रहा है। इस घटना पर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, "वो डेढ़ घंटे की गली है, राहत में नहीं पहुँच सकती है, हाथों से मलबा निकालना पड़ रहा है। दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। चार लोग सुरक्षित निकाले गए हैं। दो तीन लोगों के अभी और मलबे में होने की आशंका है, लेकिन तेजी से नहीं निकाल पा रहे हैं। हाथों से उठाकर एक एक बार मलबा निकाल पा रहे हैं।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 10-15 सालों में कुछ खास जगहों पर वोट बैंक तुष्टिकरण के लिए ऐसे मकान बनाए गए हैं।
न्यूज़
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
और देखें





















