Cyclone Dana: दाना को लेकर बंगाल सीएम Mamata Banerjee रात भर पल-पल की जानकारी लेती रहीं
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी रात भर तूफान निगरानी केंद्र में रहकर आपदा से राहत के इंतजामों की निगरानी करती रहीं...ममता बनर्जी कोलकाता में सचिवालय में रात भर मौजूद रहीं और पल पल की जानकारी लेती रहीं...चक्रवाती तूफान दाना को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल सरकार हाई अलर्ट पर हैं...केंद्र सरकार भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है...तूफान दाना ओडिशा के तट टकराया...देर रात धामरा में समुद्र तट से चक्रवाती तूफान दाना टकराया...ओडिशा के भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा बंदरगाह के बीच तूफान टकराया...110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है..ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों बारिश हो रही है...तूफान के कारण अभी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है...





















