एक्सप्लोरर
Conversion Racket: Chhangur Baba का काला साम्राज्य, ATS की रिमांड पर!
धर्मांतरण रैकेट के आरोपी छंगुर बाबा के खिलाफ रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। छंगुर बाबा पर देश ही नहीं, विदेशों में भी अपने रैकेट के जरिए सैकड़ों लोगों के धर्मांतरण का आरोप है। वह कानून के शिकंजे में है। छंगुर बाबा के खिलाफ लगातार तीसरे दिन कार्रवाई हुई है। एटीएस और ईडी जैसी एजेंसियां छंगुर बाबा के खिलाफ अपनी जांच तेज कर चुकी हैं। धर्मांतरण गैंग चलाने और करोड़ों-अरबों की अवैध संपत्ति जुटाने के आरोप में एटीएस ने छंगुर बाबा को अपनी हिरासत में लिया है। बाबा के काले साम्राज्य को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें उसकी अवैध कोठी और करोड़ों-अरबों की संपत्ति सामने आ रही है। एटीएस को छंगुर बाबा की आज सुबह 10:00 बजे से 16 जुलाई शाम 5:00 बजे तक की रिमांड मिली है। इसके बाद एटीएस छंगुर बाबा और उसकी सहयोगी नसरीन को लेकर अपने मुख्यालय पहुंची है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। छंगुर बाबा, फिलालुद्दीन और नीतू को लेकर एटीएस की टीम यूपी एटीएस के दफ्तर पहुंच चुकी है। पुलिस कस्टडी रिमांड सात दिनों की मिली है। यह धर्मांतरण नेटवर्क लगभग 15 साल पुराना बताया जा रहा है। एटीएस अब उनसे इस नेटवर्क के तहत कराए गए धर्मांतरण, पैसों के स्रोत और अन्य संबंधित विषयों पर पूछताछ करेगी।
न्यूज़
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
और देखें























