Mumbai Expressway पर बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 5 लोगों की मौत | Maharashtra News
महाराष्ट्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बस और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हुई है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल भी हैं. आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में अब तक पांच लोगों के मौत होने की सूचना मिली है। वहीं 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 44 लोग बस में सवार होकर आषाढ़ी एकादशी के लिए पंढरपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। इस हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर दोनों अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। वहीं हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।




























