Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला, गुस्से में हिंदू संगठन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए खालिस्तानी समर्थकों के हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हमला अत्यंत निंदनीय है और भारतीय दूतावास ने इस घटना की पूर्व सूचना तीन दिन पहले कनाडा सरकार को दी थी, जिसमें उचित सुरक्षा की भी मांग की गई थी। आलोक कुमार ने आरोप लगाया कि कनाडा सरकार ने इस मांग को नजरअंदाज किया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले न केवल हिंदू समुदाय के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय हैं। वीएचपी ने इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है और स्थानीय हिंदू समुदाय को समर्थन देने की बात भी की है।
























