Breaking News : CM Kejriwal की ओर से CBI गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अर्जी पर आज सुनवाई | ABP NEWS
ABP News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से सीबीआई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अर्जी पर आज सुनवाई होगी..सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई करेगा..जस्टिस सूर्य कांत और उज्ज्वल भुइयां की बेंच मे सुनवाई होगी.. ED वाले केस में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे रखी है। लेकिन CBI वाले केस में अभी तक ज़मानत नहीं मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका खारिज की थी। ज़मानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा था। सुनवाई दोपहर 12.30 बजे के करीब होगी।उच्च न्यायालय ने यह भी कहा था कि केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ साक्ष्यों का चक्र बंद हो गया है।
























