Breaking News: Swati Maliwal के बयान के बाद बिभव कुमार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज | ABP News
ABP News: दिल्ली का CM हाउस...यानी अरविंद केजरीवाल का घर...इस वक्त सबसे ज्य़ादा सुर्खियों में है...क्योंकि वहां एक लेडी राज्यसभा सांसद के साथ मारपीट हो गई...और ये मारपीट कोई मामूली नहीं थी..बल्कि जो आरोप लगाए गए उसके हिसाब से इसे बर्बरता ही कहा जाना चाहिए...ये आरोप लगाए दिल्ली महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने...आरोप लगा केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार पर..जो उनके PA भी हैं...अब इस मामले में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है...आपको हर खबर डिटेल से बताएंगे..लेकिन सबसे पहले बड़ी खबर बता देते हैं.. बड़ी खबर ये है कि स्वाति मालीवाल के केस में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है..CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव पर केस दर्ज कर लिया गया है. स्वाति मालीवाल के बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. बिभव कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है




























