Breaking News: Prajwal Revanna के खिलाफ अब तक 3 नोटिस जारी | ABP News
ABP News: प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी पर बड़ी खबर- आज प्रज्वल को कोर्ट में पेश किया जाएगा, कोर्ट से प्रज्वल की रिमांड मांगी जाएगी, अश्लील वीडियो केस में गिरफ्तारी हुई है. प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अब तक 3 नोटिस, ब्लू कॉर्नर, लुक आउट नोटिस मिल चुका है, प्रज्वल के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी हुआ था... सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन शोषण करने के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार (31 मई) तड़के गिरफ्तार किया गया. जेडीएस के निलंबित सांसद रेवन्ना को कर्नाटक पुलिस की एसआईटी ने बेंगलुरु के कैम्पागोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. 36 दिन बाद जर्मनी से लौटे प्रज्वल रेवन्ना को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. एसआईटी रेवन्ना को बेंगलुरु के सीआईडी दफ्तर ले गई है, जहां उससे वीडियो को लेकर पूछताछ होगी.

















