BPSC Protest: Prashant Kishor ने पुलिस पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप लगाया | Breaking News
प्रशांत किशोर का कहना ये है कि उन्हें पुलिस ने ना सिर्फ जोर-जबरदस्ती करते हुए अनशन स्थल से हटाया...बल्कि उनके साथ बदसलूकी भी की है...प्रशांत किशोर का आरोप है कि पुलिसवालों ने उन्हें थप्पड़ भी मारे हैं...इधर, प्रशांत किशोर ने ये आरोप लगाए और उधर एक वीडियो भी सामने आया है...जिसमें पुलिस वहां प्रशांत किशोर के पास मौजूद एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते नजर आ रही है. आपको बता दें कि 2 जनवरी से प्रशांत किशोर अनशन पर बैठे थे और आज पांचवां दिन था..लेकिन सुबह होने से पहले ही पटना पुलिस गांधी मैदान में पहुंची और प्रशांत किशोर को जबरन वहां से हटाया और हिरासत में लिया..गांधी मैदान से प्रशांत किशोर को AIIMS पटना ले जाया गया है..
























