Haryana Election 2024: BJP के 'रॉकस्टार'...अब राहुल के वफादार ! ABP News | Congress
BJP के 'रॉकस्टार'..राहुल के वफादार...वो चेहरे...जो हरियाणा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले तक बीजेपी के कैंप में दिखाई देते थे...अब उनका मन कांग्रेस के लिए मचलने लगा है...यूं तो बीजेपी का साथ छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट लंबी है...लेकिन इस लिस्ट में अब वो दो चेहरे जुड़ गए हैं...जिन्हें कभी भगवा कैंप का रॉकस्टॉर कहा जाता था...कन्हैया मित्तल...रॉकी मित्तल...बीते वक्त बीजेपी के समर्थन में इन दोनों के गाने खूब सुनाई दिए...लेकिन अब इन दोनों के सुर बदल गए हैं...पीएम मोदी की तारीफ में गाने वाले रॉकी मित्तल बीजेपी की हार की तान छेड़ रहे हैें....तो वहीं..जो राम को लाएं...हम उनको लाएंगे वाला गाना गाने वाले कन्हैया मित्तल का दिल भी कांग्रेस के लिए धड़कने लगा है.


























