एक्सप्लोरर
Bareilly Violence: CM Yogi का सख्त संदेश, उपद्रवियों पर NSA की तैयारी
उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश मंजूर नहीं है और ऐसी कोशिश को सरकार कड़ी कार्रवाई के साथ कुचल देगी। उन्होंने यह भी कहा, "उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो की वो दोबारा ऐसा सोचे भी ना।" पुलिस ने इस मामले में 50 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया है और 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हिंसा पिछले 5 दिन से प्लान की जा रही थी। पुलिस उपद्रवियों पर NSA लगाने की तैयारी कर रही है। इस मामले में ताकिर रजा को भी हिरासत में लिया गया है। हिंसा में शामिल लोगों के कॉल डीटेल रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
न्यूज़
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
और देखें





















