Bangladesh: कट्टरपंथी संगठन पर नरमी.. बांग्लादेशी हिंदू बेचैन | ABP News
Bangladesh Crisis News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने सोमवार (26 अगस्त) को हिंदू समुदाय के नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान मोहम्मद यूनुस ने जन्माष्टमी के अवसर पर उनके लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया. साथ ही अंतरधार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया. जन्माष्टमी के मौके पर चीफ एडवाइजर ऑफिस ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल, प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने के बाद कई दिनों तक हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई. अपनी सरकार के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बाद शेख हसीना पांच अगस्त को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे कर भारत चली गईं.
























