Rajasthan Political Crisis : बागी विधायकों की मांग को लेकर सख्त आलाकमान, गहलोत गांधी परिवार पर भारी?
सोनिया गांधी अशोक गहलोत के रवैये से बेहद आहत हैं। एबीपी न्यूज को सूत्रों से जानकारी मिली है कि मल्लिकार्जुन खडगे और अजय माकन से सोनिया ने कहा कि अशोक गहलोत ने ऐसा कैसे कर दिया। सूत्रों के मुताबिक गहलोत के पर्चा भरने की उम्मीद बहुत कम दिखती है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी गहलोत के नाम पर अगला चुनाव नहीं लड़ना चाहती। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गहलोत का कहना है कि विधायक उनकी भी नहीं सुन रहे हैं तो वो क्या करें। आज दोपहर गहलोत ने खड़गे के सामने इसपर खेद भी जता दिया। इस वक्त सोनिया के आवास दस जनपथ पर प्रियंका गांधी भी पहुंची हुई हैं और कमलनाथ भी। कमलनाथ का कहना है कि वो अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं लेकिन कल के उनके कार्यक्रम स्थगित हो गए हैं।






























