एक्सप्लोरर
CM Sukhu से सुलह के बाद Vikramaditya ने किया ये चौंकाने वाला काम | Himachal Politics
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल सुक्खू सरकार को जीवनदान मिल गया है. कांग्रेस आलाकमान के क्राइसिस मैनेजमेंट के बाद विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह का खेमा फिलहाल मान गया है. डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीन दिन तक शिमला में कांग्रेस के विधायकों औऱ नेताओं से मुलाकात की. नाराज नेताओं को मानने की मशक्कत हुई. सबकी बात सुनने का भरोसा दिलाया गया. आखिरकार सुलह के फॉर्मूले पर सहमति बनी और सभी नेता एक साथ मीडिया के सामने आए. साथ होने का दावा किया. इसी बीच कांग्रेस के बगवात करनेवाले 6 विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्रवाई की है. बागियों को अयोग्य करार दिया गया है.
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























