Keshav Prasad Maurya से मुलाकात के बाद JP Nadda ने की Bhupendra Chaudhary से मुलाकात
UP News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की हार के बाद बीजेपी में सियासी हलचल तेज है. राज्य में बीजेपी की लगातार हो रही बैठकों के बाद अब सियासी मुलाकातों ने अटकलों को हवा दे दी है. यूपी की हार के बाद से ही पार्टी लगातार बैठक कर रही है. इस बैठक के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दिल्ली दौरा काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. बीते कुछ दिनों से यूपी बीजेपी में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. इस चर्चा के बीच केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. इस मुलाकात के अब मायने निकाले जाने लगें हैं. माना जा रहा है कि अब प्रदेश स्तर पर जल्द ही कोई बड़ा ऐलान हो सकता है.




















