एक्शन भारी, मनीष सिसोदिया की होगी गिरफ्तारी ? | Manish Sisodia CBI Raid | Modi Vs Kejriwal | ABPLIVE
शुक्रवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर केंद्रीय एजेंसी सीबीआई की छापेमारी की. सीबीआई की छापेमारी पर शनिवार को आम आदमी पार्ट की तरफ से सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की. संजय सिंह ने कहा, मुद्दा शराब नहीं है. मुद्दा है अरविंद केजरीवाल की बढ़ती हुई लोकप्रियता. बीजेपी शिक्षा और चिकित्सा को बदनाम करने पर तुली है. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा आप लोगों को दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था से इतनी नफरत क्यों है? सिंह ने कहा, बीजेपी ने तय कर दिया है कि 2024 की लड़ाई मोदी और केजरीवाल के बीच ही है. इनके साथ कांग्रेस भी खड़ी हो गई है. न्यूयॉर्क टाइम्स में दिल्ली सरकार को एक आर्टिकल छपा. जिसमें तारीफ की गई थी, लेकिन बीजेपी ने फोटो को एडिट करके फेक खबर अपनी आईटी सेल से छपवाई.






























