Abu Azmi Exclusive: Devendra Fadnavis के गिरफ्तारी वाले बयान पर भड़के अबू आजमी! | Aurangzeb | ABP News
औरंगजेब वाले विवाद पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने की सोच भी नहीं सकते...आजमी ने कहा कि इतिहास की सच्चाई को मिटाया नहीं जा सकता और हमें इतिहास को तथ्यों के साथ स्वीकार करना चाहिए...उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं, जो सही नहीं है...औरंगजेब को लेकर हाल ही में छिड़े विवाद पर सफाई देते हुए आजमी ने कहा कि उनका इरादा किसी भी समुदाय या महापुरुष का अपमान करने का नहीं था... इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और विरोधियों ने इसे महज एक बचाव की कोशिश बताया है...
























