7th Phase Voting: Sandeshkhali में कैसा है वोटर्स का मिजाज ? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | Bengal
ABP News: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज यानी शनिवार (1 जून) को हो रही है. मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई. सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. तीसरे चरण में 10.06 करोड़ मतदाता 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं. इस बीच एबीपी न्यूज पर ग्राउंड जीरो से देखिए पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से खास रिपोर्ट... चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान 16 मार्च को किया था. पिछले चुनाव की तरह इस बार भी 7 चरणों में चुनाव हुआ. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हुआ. दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हुआ...





















