2024 Loksabha Election: किस फॉर्मूले से बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जितेगी ? | Breaking News
आखिर वो कौन सा फॉर्मूला है... जिसके दम पर बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कर रही है? 2024 के लिए बीजेपी के बुलंद हौसले के पीछे की असली वजह क्या है? इसके पीछे तीन राज्यों में मिली जीत है... पीएम मोदी की पॉपुलैरिटी है... या कुछ और है? बीजेपी का ये फॉर्मूला सिर्फ हिंदी पट्टी में काम करेगा... या दक्षिण में भी यही फॉर्मूला जीत दिलाएगा? हम आपको इन सारे सवालों के जवाब देंगे... लेकिन पहले बताते हैं कि बीजेपी का ये विनिंग फॉर्मूला आखिर है क्या? क्योंकि इसी के दम पर बीजेपी के नेता... कार्यकर्ता और समर्थक 'अबकी बार 400 पार' के नारे लगा रहे हैं... ज़ाहिर है कि ये टारगेट सिर्फ उत्तर या पूर्वी भारत से हासिल करना मुश्किल है... इसलिए बीजेपी ने दक्षिण के लिए भी फुल प्रूफ प्लान तैयार कर लिया है...

























