एक्सप्लोरर
कृष्णानंद राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी समेत सभी 5 आरोपी हुए बरी | पंचनामा फुल एपिसोड (03.07.2019)
गाजीपुर के हाईप्रोफाइल केस कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी समेत सभी 5 आरोपियों को बरी कर दिया गया है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपियों को बरी किया. बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या 2005 में हुई थी. इसका आरोप मुख्तार अंसारी और डॉन मुन्ना बजरंगी समेत 5 लोगों पर लगा था. मुन्ना बजरंगी की कुछ वक्त पहले जेल में हत्या कर दी गई थी. यह मामला पिछले करीब 14 साल से अदालत में चल रहा था. निष्पक्ष सुनवाई के लिए केस को यूपी से दिल्ली ट्रांसफर किया गया था. एक समारोह से लौटते हुए साल 2005 में कई हथियार बंद लोगों ने कृष्णानंद राय के काफिले पर एके-47 और कई ऑटोमैटिक हथियार से हमला किया, जिसमें राय और उनके कुल 6 साथियों की हत्या कर दी गई थी. हमलावरों ने 6 एके-47 राइफलों से 400 से ज्यादा गोलियां चलाई थीं. मारे गए 7 लोगों के शरीर से 67 गोलियां बरामद की गई थीं.
मनोरंजन
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले— "सिर्फ अपने मतलब के लिए जागता है बॉलीवुड" (24-07-2026)
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
दिल्ली NCR
क्रिकेट
बॉलीवुड

























