एक्सप्लोरर
काजीरंगा नेशनल पार्क का 90 प्रतिशत इलाका बाढ़ में डूबा, सूखे स्थानों पर भाग रहे हैं जंगली जानवर
बाढ़ से प्रभावित असम की स्थिति में कोई सुधार नहीं है. असम में अभी तक 30 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. जिनमें लाखों लोग बेघर हो चुके हैं. 4000 से ज्यादा गांव में पानी में बह गय हैं. डेढ़ लाख हेक्टेयर फसल पानी की वजह से खराब हो चुकी है. सोनितपुर, गोलाघाट, बक्शा, डिब्रूगढ़, बरपेटा, माजुली सहित कई जिले में कई ब्रिज गिर गये हैं. Kaziranga national Park के 95% इलाके में पानी भर गया. जहां पर रहने वाले जानवर अपनी जान बचाते हुए कार्वी पहाड़ के तरफ जा रहे हैं. जंगल से सटे हुए आदिवासी गांव में भी पानी भर चुका है. जंगलों में रहने वाले जीव जन्तु जान बचाने के लिए सूखे स्थान पर आ रहे हैं. बाढ़ प्रभावित इलाके लोग अभी रिलीफ कैंप में रह रहे हैं.
न्यूज़
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
और देखें
























