एक्सप्लोरर
FATF की पाकिस्तान को चेतावनी- 'आतंक पर जल्द कार्रवाई करें', फिलहाल ब्लैक लिस्ट नहीं
बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी. पाकिस्तान पर भारतीय सेना ने सीमा पर करारा प्रहार किया है वहीं अंतराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान को फजीहत झेलनी पड़ी है. FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में रखा है. हालांकि उसके ब्लैक लिस्ट में जाने का खतरा कुछ दिन के लिए टल गया है. इस बार चीन, टर्की और मलेशिया जैसे देशों ने उसे बचा लिया है. लेकिन पाकिस्तान के ब्लैकलिस्ट होने का खतरा टला नहीं है. आतंकियों को पालने-पोसने के मामले पाकिस्तान ग्रे लिस्ट और ब्लैक लिस्ट के बीच झूल रहा है.
और देखें




























