दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Aamir Khan ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Gauri से शादी कर ली है। दोनों की शादी मुंबई स्थित Aamir के घर पर एक प्राइवेट और इंटिमेट समारोह में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। करीब 25 साल पहले बेंगलुरु में उनकी पहली मुलाकात हुई थी। हालांकि समय के साथ दोनों अलग हो गए और लंबे समय तक एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहे। साल 2023 में परिवार के एक सदस्य के जरिए दोनों की दोबारा मुलाकात हुई। इसके बाद बातचीत शुरू हुई, दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। Aamir ने अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार Gauri को मीडिया से मिलवाकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। बताया जाता है कि Aamir के परिवार के साथ-साथ उनकी एक्स वाइफ Reena Dutta और Kiran Rao भी इस रिश्ते को सपोर्ट करती हैं। अब 25 साल पुरानी पहचान शादी के खूबसूरत रिश्ते में बदल चुकी है। हमारी तरफ से Aamir Khan और Gauri को नई जिंदगी के लिए ढेरों शुभकामनाएं























