Congress, AAP, Akali या Captain की पार्टी- पंजाब में कौन जीत रहा? नतीजे चौंकाने वाले | CVoter Survey
अगले साल की शुरुआत में देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसमें पंजाब (Punjab) भी एक मुख्य राज्य है. किसान आंदोलन (Farmers Protest) के स्थगित होने के बाद हो रहा ये चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है. कांग्रेस (Congress), आम आदमी पार्टी (AAP) से लेकर अकाली दल (Shiromani Akali Dal), बीजेपी (BJP) और हाल ही में बनाई गई पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) सभी चुनाव में जीत के दावे कर रही हैं. हालांकि सत्ता किसे मिलेगी ये तो जनता ही तय करेगी. इसी के मद्देनज़र एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर पंजाब के लोगों की सियासी नब्ज़ टटोलने की कोशिश की है. इसमें लोगों से सीधे सवाल किया गया कि क्या लगता है पंजाब में इस बार कौन जीतेगा?
























