एक्सप्लोरर
Auto Expo 2020 में छाई Mahindra XUV300, ऑटो एक्सपर्ट Raj Kapoor से जानिए इसकी खूबियां
बाज़ार में पहले से धूम मचा रही महिन्द्रा की XUV 300 का इलेक्ट्रिक मॉडल को कम्पनी ने आज ऑटो एक्स्पो में लॉन्च किया. इस कार के फ़्रंट लुक डिज़ाइन में बड़ी तब्दीली की गयी है जो इसे बहुत ही शानदार लुक देती है. ऑटो एक्स्पो में दिखाई गयी हर इलेक्ट्रिक कार से अलग एक फ़ीचर महिन्द्रा की इस कार में देखने को मिला, जिसमें ड्राइवर का साइड व्यू मिरर हटा कर उस जगह पर छोटा सा कैमरा दिया गया है, जिसको support करती स्क्रीन ड्राइवर के सामने होगी ताकि उसे ड्राइविंग में मदद मिल सके. हालांकि, इस कार के लिए अभी भारतीय ग्राहकों को एक साल से ज़्यादा का इंतज़ार करना होगा. ऑटो एक्स्पर्ट राज कपूर से जानिए इसकी खूबियां.
और देखें























