श्रीलंका में बम ब्लास्ट का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी, कोलंबो में हुआ एक और धमाका, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक और बम धमाका हुआ है. यह धमाका चर्च के नजदीक बम को निष्क्रिय करते वक्त हुआ. आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आज ही पुलिस को एक बस स्टेशन से 87 बम डेटोनेटर मिले. रविवार को ही श्रीलंका में अलग-अलग आठ धमाके में 290 लोगों की मौत हो गयी थी और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. मरने वालों में आठ भारतीय भी शामिल हैं. श्रीलंका की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया. सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है.




























