एक्सप्लोरर

इन डॉक्यूमेंट्स के बिना रुक जाती है पेंशन, जान लीजिए काम की बात

बुजुर्गों के लिए पेंशन एकमात्र इनकम का साधन होता है. कई बार एक छोटी सी गलती या जानकारी की कमी के कारण उनकी पेंशन रुक जाती है. इसका सबसे आम कारण जरूरी डॉक्यूमेंट्स समय पर जमा न करना होता है.

बुजुर्गों के लिए रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि उनकी पेंशन समय पर मिलती रहे. पेंशन ही वह सहारा होती है जिससे उनकी डेली लाइफ की जरूरतें पूरी होती हैं. जैसे दवाइयां, घर का खर्च, बिजली-पानी का बिल और कई दूसरी जरूरी चीजें. ज्यादातर बुजुर्गों के लिए पेंशन एकमात्र इनकम का साधन होता है, लेकिन कई बार एक छोटी सी गलती या जानकारी की कमी के कारण उनकी पेंशन रुक जाती है.

पेंशन रुकने का सबसे बड़ा कारण जरूरी डॉक्यूमेंट्स का समय पर जमा न करना होता है. खासकर एक ऐसा डॉक्यूमेंट जिसे जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट कहा जाता है. अगर यह समय पर जमा न हो तो पेंशन बंद हो सकती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किन डॉक्यूमेंट्स के बिना पेंशन रुक जाती है. 

क्या है जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट?

जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट या लाइफ सर्टिफिकेट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो यह साबित करता है कि पेंशन लेने वाला व्यक्ति अभी जीवित है. सरकार हर साल यह प्रमाण मांगती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पेंशन सही व्यक्ति को मिल रही है और कोई धोखाधड़ी न हो. पहले इसे जमा करने के लिए पेंशन लेने वाले लोगों को बैंक या सरकारी ऑफिस में जाकर लाइन लगानी पड़ती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया आसान हो गई है. पेंशनभोगियों को हर साल 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच अपना जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट जमा करना होता है. अगर आप समय पर यह नहीं करते हैं तो आपकी पेंशन रोक दी जाती है. 

वहीं अब पेंशनभोगियों को लंबी लाइनें लगाने की जरूरत नहीं, आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी जीवन प्रमाण सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं, जिसमें जीवन प्रमाण ऐप (Jeevan Pramaan App) की मदद से, मोबाइल या लैपटॉप से आधार-बायोमेट्रिक के जरिए और पोस्ट ऑफिस एजेंट को घर बुलाकर. 

किन डॉक्यूमेंट्स के बिना पेंशन रुक जाती है?

पेंशन लेते समय या लाइफ सर्टिफिकेट जमा करते समय कई दूसर डॉक्यूमेंट्स भी जरूरी होते हैं. जैसे उम्र का प्रमाण यानी Age Proof, इसके लिए आधार कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण सर्टिफिकेट, 10वीं या अंतिम कक्षा की मार्कशीट, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है. इसके बाद निवास प्रमाण यानी Address Proof भी पेंशन डॉक्यूमेंट्स में जरूरी होता है. इसके अलावा  बैंक खाता डिटेल्स, बैंक पासबुक की कॉपी, बैंक IFSC कोड और खाता संख्या भी जरूर है. इन सभी के अलावा आय घोषणा सर्टिफिकेट और पेंशन ID या  PPO नंबर भी जरूरी होता है. 

यह भी पढ़ें : जीविका दीदी बेहतर हैं या लखपति दीदी, जानें किस योजना में महिलाओं को ज्यादा मिलता है फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPS पेंशनरों के लिए बड़ा अलर्ट, 30 नवंबर से पहले निपटाना होगा ये काम
UPS पेंशनरों के लिए बड़ा अलर्ट, 30 नवंबर से पहले निपटाना होगा ये काम
इस राज्य की 37 लाख महिलाओं को सरकार ने भेजे 1291 करोड़, चेक करें बैंक अकाउंट
इस राज्य की 37 लाख महिलाओं को सरकार ने भेजे 1291 करोड़, चेक करें बैंक अकाउंट
अयोध्या में दीवाली मनानी है? जानें ट्रेन बेहतर या फ्लाइट, किसमें होगी समय और पैसे की बचत?
अयोध्या में दीवाली मनानी है? जानें ट्रेन बेहतर या फ्लाइट, किसमें होगी समय और पैसे की बचत?
प्राइवेसी का नया लेवल, बर्थ पर लग्जरी फील, दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर है कमाल
प्राइवेसी का नया लेवल, बर्थ पर लग्जरी फील, दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर है कमाल

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget