एक्सप्लोरर

कैलिफोर्निया की आग से इतने अरब का नुकसान, जानें ऐसे में कैसे मिलता है मुआवजा

California Wildfire Compensation Process: कैलिफोर्निया में लगी आग से 50 अरब डाॅलर का हो चुका है नुकासन. कई लोगों हो चुके हैं बेघर. जानें ऐसी स्थिति में कैसे मिलता है मुआवजा.

California Wildfire Compensation Process: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजेलिस में लगी आग अब तक भीषण तबाही मचा चुकी है. आग को लगे हुए कई दिन गुजर चुके हैं. लेकिन अभी भी इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है. इस आग के चलते कैलिफोर्निया राज्य को कई अरब रूपयों का नुकसान हो चुका है. तो इस आग के चलते कई लाख लोग बेघर हो चुके हैं.

यहां तक की हॉलीवुड के बड़े-बड़े सिलेब्रटियों को भी अपने घर बार छोड़ने पड़े हैं. आग की चपेट में कई लोगों के घर आ चुके हैं. कई इमारतें चलकर खाक हो चुकी है. अब ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है क्या इस आग से होने वाले नुकसान से लोगों को मुआवजा मिलेगा. क्या होगी इसके लिए प्रक्रिया. चलिए आपको बताते हैं. 

आग के चलते हुआ इतने अरबों का नुकसान

मंगलवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लगी आग बुझाने का नाम नहीं ले रही है.  न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस आग के चलते अब तक 4.30 लाख करोड़ यानी तकरीबन 50 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है, लॉस एंजेलिस काउंटी के आग प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले 1 लाख लोगों को घरों से बाहर सुरक्षित जगह आने के लिए संदेश जारी किया जा चुका है. इस आग के चलते अब तक 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है. तो वहीं हजारों की तादात में लोग बेघर हो चुके हैं. लॉस एंजेलिस की दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में गिने जाने वाली एक 288 करोड़ रुपये की कीमत की प्रॉपर्टी भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है. 

यह भी पढ़ें: पीएम आवास योजना में क्या हुआ है बड़ा बदलाव, जरूर जान लीजिए अपने काम की ये बात

ऐसे मिल सकता है मुआवजा

आज के समय में समान्य तौर पर लोग जब घर बनवाते हैं. तो उसका होम इंश्योरेंस करवा लेते हैं. ऐसे में अगर घर को किसी नेचुरल कैलेमिटीज या फिर हादसे की स्थिति में होने वाले पर मुआवजा मिलता है. ऐसे में अगर आग से किसी का घर जल गया है. तो उसे भी इंश्योरेंस कंपनी की ओर से मुआवजा मिल सकता है. 

सरकार भी देती है मुआवजा

कई बार आग लगने जैसी घटनाओं से जब बड़े पैमाने पर नुकसान होता है. तो फिर सरकार ऐसे में पीड़ितों को राहत मुहैया करवाती है. आग से होने वाले पूरे नुकसान का असेसमेंट करने के बाद सरकार पीड़ितों को मुआवजा जारी करती है.

यह भी पढ़ें: हॉस्पिटल में मरीज के साथ रहने वाले लोगों के होते हैं ये पांच अधिकार, जरूर जान लें ये बात

FEMA भी देती है मदद

तो इसके अलावा जिन संपत्तियों का मुआवजा नहीं होता. उन्हें अमेरिका के फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) से भी मदद मिलती है,. फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मदद करती है. मुख्य तौर यह उन लोगों की मदद करती है. जिनके पास बीमा नहीं होता है. इसमें अस्थाई आवास मुहैया करवाया जाता है. स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं. और घर पुनर्निर्माण में भी मदद की जाती है. 

यह भी पढ़ें: एक ट्रेन का कंफर्म टिकट और दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन का वेटिंग, क्या ऐसे में यात्रा कर सकते हैं आप?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram Bann: क्या अगस्त 2026 में बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम? जानें सरकार ने क्या कहा
क्या अगस्त 2026 में बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम? जानें सरकार ने क्या कहा
Free Recharge: सरकार चला रही योजना! दे रही 1299 तक का फ्री रिचार्ज? PIB ने क्या कहा?
सरकार चला रही योजना! दे रही 1299 तक का फ्री रिचार्ज? PIB ने क्या कहा?
Vande Bharat: कितनी है वंदे भारत के लोको पायलट की सैलरी? ये है भरती प्रक्रिया
कितनी है वंदे भारत के लोको पायलट की सैलरी? ये है भरती प्रक्रिया
रूट एक, क्लास एक... फिर भी ट्रेन का किराया अलग क्यों? जानें वजह
रूट एक, क्लास एक... फिर भी ट्रेन का किराया अलग क्यों? जानें वजह

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget