एक्सप्लोरर

Crowd Science: किसी झुंड को भीड़ कब कहेंगे! जानिए 1 वर्ग मीटर में कितने लोग होने चाहिए और कब आपको इस भीड़ से बचने की जरूरत होती है

क्राउड साइंस के एक प्रोफेसर ने एक वर्ग मीटर की जगह को पैमाना मानकर, इसमें भीड़ के डायनामिक्स को देखने की एक दमदार थ्योरी दी है. आइए जानते हैं कि कैसे पता चलेगा की कब भीड़ कितनी खतरनाक है.

What Is Crowd : हाल ही में सियोल में हेलोवीन पार्टी के दौरान एक हादसा हुआ. वहां पार्टी में हजारों की संख्या में युवा इकट्ठा हो गए. लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी. इसी बीच सड़क पर इकट्ठा इस भीड़ में भगदड़ मच गई और लगभग डेढ़ सौ लोग मारे गए. सैकड़ों लोग घायल भी हुए. अपने देश में भी हरिद्वार से लेकर वैष्णोदेवी और कई आयोजनों के दौरान जबरदस्त भीड़ के कारण होने वाले हादसे देखने को मिले हैं. भीड़ से होने वाले खतरों के संबंध में ही सीएनएन ने एक बहुत तार्किक और साइंटिफिक रिपोर्ट पेश की है. इस रिपोर्ट को यूनिवर्सिटी ऑफ सफोल्क के क्राउड साइंस के प्रोफेसर जी कीथ से बातचीत करके बनाया गया. 

भीड़ का हिस्सा न बनें 

समझदारी इसी में है कि किसी सार्वजनिक आयोजन में अगर भीड़ बढ़ती जा रही हो तो आपको संभल जाना चाहिए. यह एक खतरे की घंटी है. ऐसी जगह पर मत ही जाइए और अगर आप वहां हैं तो भीड़ को बढ़ते देख तुरंत वहां से निकलने में ही भलाई समझिए. आमतौर पर अब इसी वजह लोग अब भीड़ वाले आयोजनों में जाने से बचने लगे हैं. अपनी जान की सुरक्षा के लिहाज से यह काफी हद तक सही भी है. भीड़ का भी अपना एक विज्ञान है. जी यह बताता है कि किसी जगह पर बढ़ते लोग अब खतरे की स्थिति में आ चुके हैं.  

प्रति वर्ग मीटर में लोगों की मौजूदगी 

यह रिपोर्ट लोगों को बताती है कि किसी भी आयोजन स्थल पर कब आपको सतर्क हो जाना चाहिए. कब आपको ये समझ लेना चाहिए कि अब अगर स्थिति बेकाबू हुई, तो ये जानलेवा हो सकती है. प्रोफेसर कीथ ने इसका जो तार्किक विश्लेषण और आकलन किया वो प्रति वर्ग मीटर पर आधारित है. 

  • अगर आयोजन स्थल पर एक वर्ग मीटर में एक व्यक्ति हो तो समझिए ये बहुत अच्छी स्थिति है. इसमें आप बहुत आरामदायक पोजिशन में रह सकते हैं. इसमें आपकी किसी से टक्कर होने की आशंका बहुत कम ही रहेगी. 
  • अगर एक वर्ग मीटर स्पेस में दो लोग मौजूद हैं तो यह स्थिति भी काफी अच्छी हैं. दोनों के पास पर्याप्त स्पेस होगा और दोनों का मूवमेंट आसानी से हो जाएगा. 
  • एक वर्ग मीटर की जगह में तीन लोगों के होने से सघनता कुछ बढ़ जाएगी. हालांकि, तीनों लोगों के पास इस जगह में भी अपना स्पेस को होगा. अभी भी तीनों आराम से हिल डुल सकते हैं. 
  • बेशक अब लोग बढ़ेंगे तो एक दूसरे के करीब आ जाएंगे. तब भी आपके पास स्पेस तो है, लेकिन अब हर एक लिए स्पेस कम हो चुका है. आपका मूवमेंट अब भी थोड़ा-थोड़ा हो जाएगा. इस स्थिति में भी इस एक वर्ग मीटर जगह में लोग आपस में दूरी बनाकर रख सकते हैं. 
  • 5 लोगों के लिए इस जगह में मुश्किल होने लगेगी. आपका मूवमेंट नहीं हो पाएगा और आप एक दूसरे से भिड़ने लगेंगे. इस स्थिति में अगर ज्यादा धक्का-मुक्की नहीं हुई तो यह स्थिति सुरक्षित है, लेकिन यह निश्चय ही सतर्कता वाली स्थिति है. 
  • एक वर्ग मीटर वाले स्पेस में अगर 6 लोग मौजूद हों तो ये खतरनाक स्थिति है. इसमें किसी के पास अपना कोई स्पेस नहीं होगा. जरा सा हिलते-डुलते ही एक दूसरे से टकराएंगे. इस स्थिति में एक दूसरे से दूरी बनाकर नहीं रखी जा सकती. ऐसे में अगर जरा भी स्थिति बिगड़ी तो क्या होगा, यह कहा नहीं जा सकता. ये स्थिति बेहद खतरे वाली है. 

यह भी पढ़ें - अंडे के नाम पर कहीं आप भी प्लास्टिक और कैमिकल तो नहीं खा रहे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi-Dehradun Expressway पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?
रिटायरमेंट के बाद क्या सिर्फ पोस्ट ऑफिस की स्कीम काफी है?
रिटायरमेंट के बाद क्या सिर्फ पोस्ट ऑफिस की स्कीम काफी है?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget