एक्सप्लोरर

Aadhaar से लिंक नहीं है Voter ID तो कट जाएगा वोटर लिस्ट से नाम? जानिए पूरी डिटेल 

Aadhaar Card Link With Voter ID: चुनाव आयोग ने आधार कार्ड से वोटर आईडी लिंक कराने की सुविधा दी है. इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से लिंक कराया जा सकता है.

Aadhaar Card Link With Voter ID Card: आधार कार्ड भारत में एक अहम दस्तावेज बन चुका है. स्कूल में एडमिशन से लेकर बैंक तक में आधार कार्ड (Aadhaar Card) अनिवार्य हो गया है. वहीं आधार कार्ड को पैन कार्ड (Aadhaar Link With Pan Card) से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. अगर यह नहीं कराया जाता है, तो पैन कार्ड निरस्त हो जाएगा. ऐसे में चुनाव आयोग ने भी नागरिकों को आधार से वोटर आईडी लिंक कराने कराने के लिए ​कहा है. 

चुनाव आयोग ने अपने वे​बसाइट पर आधार को Voter ID से लिंक करने की सुविधा दी है. ऐसे में एक सवाल यह भी उठता है कि क्या आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक नहीं कराया जाता है तो वोटर लिस्ट से नाम काट दिया जाएगा. शुक्रवार को लोकसभा में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इस सवाल के लिखित जवाब में कहा कि अगर आपका आधार कार्ड, Voter ID से लिंक नहीं है तो वोटर लिस्ट से नाम नहीं काटा जाएगा. 

मंत्री ने जानकारी दी कि The Election Laws (Amendment) Act, 2021 में इसका प्रावधान है कि आधार कार्ड को Voter ID  से लिंक करा सकते हैं, लेकिन यह नागरिक की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह लिंक कराता है नहीं. आधार कार्ड को वोटर पहचान पत्र लिंक नहीं करने पर भी कोई समस्या नहीं होगी और वोटर्स का नाम भी लिस्ट से नहीं काटा जाएगा. 

54 करोड़ ने आधार से वोटर आईडी को कराया लिंक 

मंत्री ने अपने एक बयान में जानकारी दी है कि लगभग 95 करोड़ मतदाताओं में से 54 करोड़ से अधिक वोटर्स ने अपने Aadhaar को Voter ID से लिंक कराया है. अगर आप भी अपने आधार को वोटर आईडी से लिंक कराना चाहते हैं तो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर या फिर निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर यह काम पूरा कर सकते हैं. 

वोटर ID से लिंक करने के लिए अभियान 

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1 अगस्त से आधार को वोटर आईडी से लिंक करने के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की है. इसके तहत लोगों की इच्छा के आधार पर आधार को वोटर आईडी से लिंक किया जा रहा है. निर्वाचन अधिकारी घर-घर जाकर आधार को वोटर आईडी से लिंक करने के बारे में पूछ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें 
Aadhaar Card Update: अगर आधार कार्ड में कुछ भी करना है अपडेट, तो देखें ये है सबसे आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA
NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA
LPG: उज्ज्वला कनेक्शन धारक की मौत के बाद क्या परिवार को गैस सब्सिडी मिलेगी?
LPG: उज्ज्वला कनेक्शन धारक की मौत के बाद क्या परिवार को गैस सब्सिडी मिलेगी?
Fastag Annual Pass: अब सिर्फ 1500 और 3000 में बनेगा हाईवे का सालभर का पास
Fastag Annual Pass: अब सिर्फ 1500 और 3000 में बनेगा हाईवे का सालभर का पास
आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा
आज से रेलवे का नया नियम लागू, काउंटर टिकट पर भी 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख का बीमा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget