एक्सप्लोरर

Trains Cancelled: रेलवे द्वारा 63 घंटे के लिए कैंसिल की गई 930 ट्रेंनें, जानें क्या है इसके पीछे वजह

Trains Cancelled: समय-समय पर भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य करवाए जाते हैं. इसीलिए मध्य रेलवे ने 30 मई से मुंबई की कुल 930 लोकल ट्रेनों को अगले 63 घंटे के लिए रद्द कर दिया है.

Trains Cancelled: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर आई है. मध्य रेलवे ने 30 मई की आधी रात से चलने वाली मुंबई की कुल 930 लोकल ट्रेनों को अगले 63 घंटे के लिए रद्द कर दिया है. रेलवे ने अपनी सेवाओं पर मेगा ब्लॉक लगा दिया है. 

दरअसल साउथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन और ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को चौड़ा करने और  उनके विस्तार का काम चल रहा है. इसीलिए रेलवे द्वारा यह ट्रेन है कैंसिल कर दी गई हैं. 30 मई से कैंसिल हुई यह ट्रेनें 2 जून शाम 3:30 बजे तक कैंसिल रहेंगी. चलिए जानते हैंं पूरी खबर. 

हो सके तो न करें इन रूट्स पर यात्रा

मध्य रेलवे के चार मुख्य कॉरिडोर हैं. जिनमें मेन, हार्बर, ट्रांस हार्बर और उरण शामिल हैं. इन पर रोज कल 1800 से भी ज्यादा लोकल ट्रेनें चलती हैं. जो 3 लाख से भी ज्यादा यात्रियों को सुविधा पहुंचाती है. आने वाले 63 घंटे के लिए इन कॉरिडोर  रेल लोकल ट्रेनों की सेवा  बाधित रहेगी. इसके साथ ही लंबी दूरी की भी कुछ ट्रेन है प्रभावित होंगी. 

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने इस दौरान इस रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को हिदायत जारी की है. रेलवे के अधिकारियों ने कहा है. अगर जरूरी ना हो तो इस रूट की इन लोकल ट्रेनों से सफल न करें.  नहीं तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

क्यों की गई है ट्रेनें कैंसिल ?

दरअसल समय-समय पर भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य करवाए जाते हैं. मुंबई के ठाणे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बहुत होती है. ऐसे में मध्य रेलवे ने ठाणे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 और 6 जिसकी चौड़ाई जरूर से फिलहाल कम है. उसे बढ़ाने की परियोजना शुरू की है.

ठाणे स्टेशन के इन प्लेटफॉर्मों से सिर्फ लोकल ट्रेन ही नहीं गुजरती. बल्कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेन भी जाती हैं. नई परियोजनाओं के अनुसार अब इन प्लेटफॉर्मों को दो-तीन मीटर और चौड़ा किया जा रहा है. इसी के रेलवे द्वारा 63 घंटे का मेगा ब्लॉक लगाने की सूचना जारी की गई है.  

कब कितनी ट्रेनें हैं कैंसिल?

सेंट्रल रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 930 लोकल ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. जिनमें 31 मई यानी शुक्रवार को 163 ट्रेन कैंसिल है. तो वहीं 1 जून यानी शनिवार के दिन 534 ट्रेन कैंसिल है तो वहीं 2 जून रविवार को 235 ट्रेन कैंसिल रहेंगी. सेंट्रल रेलवे के मुख्य संपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार से लेकर रविवार तक मेन और हार्बर लाइन्स पर टोटल 72 मेल-एक्सप्रेस के साथ 956 लोकल ट्रेनें कैंसिल हैं. 

यह भी पढ़ें:  लर्निंग लाइसेंस बनने के कितने दिन बाद देना होता है ड्राइविंग टेस्ट? जानें क्या है नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD और RD में कौन है असली 'मनी पार्टनर'? जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
FD और RD में कौन है असली 'मनी पार्टनर'? जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
EPFO News: गिग वर्कर्स हों या सेल्फ-एम्प्लॉयड, अब सबको मिलेगा PF का लाभ, बदलेगी तकदीर
EPFO News: गिग वर्कर्स हों या सेल्फ-एम्प्लॉयड, अब सबको मिलेगा PF का लाभ, बदलेगी तकदीर
Special Train: बिहार झारखंड के यात्रियों को बड़ी राहत, श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
Special Train: बिहार झारखंड के यात्रियों को बड़ी राहत, श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
UP Solar Panel News: यूपी में सोलर पैनल वालों के लिए बड़ी खबर, बिजली उत्पादन में किस नंबर पर पहुंचा?
यूपी में सोलर पैनल वालों के लिए बड़ी खबर, बिजली उत्पादन में किस नंबर पर पहुंचा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget