एक्सप्लोरर

Indian Railway Rules: ट्रेन के टिकट पर इन्हें मिलता है 50 पर्सेंट से ज्यादा डिस्काउंट, क्या है यह नियम?

Train Ticket Discount: आपने भी रेलवे में खूब सफर किया होगा. लेकिन क्या आपको पता है रेलवे यात्रा के दौरान कुछ यात्रियों को टिकट में 50% से ज्यादा की छूट भी देती है. नहीं पता तो चलिए जानते हैं.

Train Ticket Discount: जब किसी को कोई दूरी की यात्रा करनी होती है और बजट ज्यादा नहीं होता. ऐसे में लोग फ्लाइट के बजाय ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं. भारतीय रेलवे में रोजाना करीब ढाई करोड़ यात्री सफर करते हैं. जो कि कई बड़े देशों की जनसंख्या के बराबर है. रेलवे में सफर करने के लिए लोग आमतौर पर रिजर्वेशन करवाना पसंद करते हैं. जिससे उन्हें सीट मिल जाती है और सफर आसानी से पूरा हो जाता है. क्या आपको पता है रेलवे कुछ यात्रियों को टिकट की कीमत पर छूट भी देती है, वह भी 50 पर्सेंट से ज्यादा तक की. आइए जानते हैं कि किन्हें मिलती है ट्रेन में छूट. 

इन लोगों को 75 फीसदी तक छूट

दिव्यांगजनों, दिमागी रूप से कमजोर और पूरी तरह से दृष्टिबाधित उन यात्रियों को ट्रेन के टिकट में छूट मिलती है, जो बिना किसी के मदद के सफर नहीं कर सकते हैं. रेलवे की ओर से ऐसे लोगों को जनरल क्लास, स्लीपर और थर्ड एसी में 75 फीसदी तक छूट मिलती है. वहीं, सेकेंड और फर्स्ट एसी में 50 फीसदी तक डिस्काउंट मिलता है. अगर ट्रेन राजधानी और शताब्दी है तो सभी श्रेणी के टिकटों पर 25 फीसदी छूट ही दी जाती है. ऐसे शख्स के साथ सफर करने वाले व्यक्ति को भी बराबर छूट दी जाती है. 

इन मरीजों को भी मिलता है डिस्काउंट

टीबी और कैंसर के मरीजों को भी रेलवे डिस्काउंट देता है. इसके अलावा किडनी के मरीजों और गैर संक्रामक रोगों से पीड़ित लोगों को भी तय दूरी तक की यात्रा के लिए छूट दी जाती है. इस लिस्ट में दिल की बीमारियों से पीड़ित मरीज भी शुमार होते हैं. 

इन लोगों को भी दी जाती है छूट

ट्रेन में सफर करने वाले स्टूडेंट्स, युद्ध विधवाओं, आईपीकेएफ की विधवाओं, करगिल शहीदों की विधवाओं, आतंकियों और चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई में मारे गए रक्षाकर्मियों की विधवाओं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक, श्रम पुरस्कार विजेता औद्योगिक श्रमिक, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में शहीद पुलिसकर्मियों की विधवाओं, पुलिस पदक पुरस्कार विजेता, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच और खिलाड़ी आदि को भी नियमों के तहत रेल किराए में छूट मिलती है.

यह भी पढ़ें: आचार संहिता लागू होने के बाद क्या धरना प्रदर्शन हो सकता है? ये है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget