एक्सप्लोरर

Stray Animal Attack: आवारा सांड ने कर दिया है हमला तो मिल सकता है मुआवजा, जानें कौन है जिम्मेदार

Stray Animal Attack: आवारा पशुओं का हमला कोई भी दुर्घटना नहीं है, ये एक लापरवाही का मामला है. इसीलिए आप इसके लिए हर्जाने की मांग कर सकते हैं और केस कर सकते हैं.

अक्सर सड़क पर कहीं जाते हुए आपने कई आवारा पशुओं को देखा होगा. ये आवारा जानवर सड़कों पर घूमते हैं और कई बार लोगों को इनकी वजह से परेशानी का सामना भी करना पड़ता है. पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले देखे गए हैं जब आवारा पशुओं ने लोगों पर हमले किए, इन जानवरों के हमले में कई लोग बुरी तरह से घायल हो जाते हैं और कुछ लोगों की मौत हो जाती है. हर साल सैकड़ों लोग आवारा जानवरों का शिकार हो रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि आवारा जानवरों के हमले पर आप कैसे हर्जाना मांग सकते हैं. 

लोग नहीं करते हैं केस
आवारा जानवरों का सबसे ज्यादा शिकार बुजुर्ग और बाइक चलाने वाले लोग होते हैं. कई लोगों को इतनी चोट लगती है कि वो महीनों तक बेड पर रहते हैं, वहीं कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो जाती है. ये सब होने के बाद लोग सोचते हैं कि सांड ने मारा है तो ये उनकी बदकिस्मती है और चुपचाप घर पर बैठ जाते हैं. हालांकि आप इसके लिए हर्जाना मांग सकते हैं. 

ऐसे मिल सकता है हर्जाना
आवारा पशुओं का हमला कोई भी दुर्घटना नहीं है, ये एक लापरवाही का मामला है. यानी अगर आवारा पशु सड़क पर किसी पर हमला करते हैं या फिर उसकी जान ले लेते हैं तो ये वहां मौजूद नगर निगम की गलती है. इसके लिए सिस्टम ही जिम्मेदार है. आप कोर्ट में केस दर्ज कर सकते हैं और इसके लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं, इस दौरान आप अपने नुकसान का हर्जाना भी मांग सकते हैं. गुजरात के राजकोट में भी ऐसा ही मामला देखा गया, जिसमें आवारा पशु के हमले से एक शख्स की मौत हो गई और कोर्ट ने नगर निगम को 13 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया. 

आंकड़ों की अगर बात करें तो भारत में आवारा पशुओं की संख्या करीब 50 लाख से ज्यादा है. ये आवारा जानवर हर साल कई लोगों पर हमला करते हैं. हर साल आवारा जानवरों के हमले में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है. 

ये भी पढ़ें - Patient Rights: अगर अस्पताल इलाज देने या एडमिट करने से करे इनकार तो कहां करें शिकायत? जानें अपने काम की बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर एम्बुलेंस लेट हुई तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने तय की हर मिनट की कीमत
हाईवे पर एम्बुलेंस लेट हुई तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने तय की हर मिनट की कीमत
ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, दीवाली-छठ के लिए कब शुरू होगी बुकिंग?
ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट, दीवाली-छठ के लिए कब शुरू होगी बुकिंग?
EPFO के नए नियम लागू, इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे 75% पैसा
EPFO के नए नियम लागू, इमरजेंसी में पीएफ से निकाल सकेंगे 75% पैसा
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget