एक्सप्लोरर

दुकानदार MRP से ज्यादा पर बेच रहा है सामान, तो यहां करें शिकायत

Consumer Complaint: ग्राहकों को एमआरपी से ज्यादा की रेट पर सामान बेचने वाले दुकानदारों की शिकायत की जा सकती है. किस तरह और कहां करनी होती है शिकायत. आइये आपको बताते हैं.  

Consumer Complaint: आप बाजार में कोई चीज खरीदने जाते हैं. तो उसे उसकी एमआरपी पर खरीदते हैं. कई बार डिस्काउंट मिलने पर आप कम शुल्क देते हैं. लेकिन कभी भी आप एमआरपी से ज्यादा पैसे नहीं देते. क्योंकि एमआरपी किसी भी चीज की अधिकतम खुदरा मूल्य यानी मैक्सिमम रिटेल प्राइस होती है. इससे ज्यादा कोई भी दुकानदार आपसे पैसे नहीं ले सकता.

उपभोक्ता अधिनियम 2006 के तहत भारत में भारत एमआरपी अनिवार्य तौर पर लागू की गई थी. लेकिन कई बार यह शिकायत आती है कि दुकानदार  ग्राहकों को एमआरपी से ज्यादा की रेट पर सामान बेच रहे होते हैं. और आपके साथ भी कोई ऐसा करता है तो फिर आप ऐसे दुकानदारों की शिकायत कर सकते हैं. किस तरह और कहां करनी होती है शिकायत. आइये आपको बताते हैं.  

उपभोक्ता फोरम में कर सकते हैं शिकायत 

भारत में अगर कोई भी दुकानदार एमआरपी से ज्यादा रेट पर सामान बेचता है. तो यह अपराध होता है. लेकिन बहुत से उपभोक्ता इन चीजों को दरकिनार कर देते हैं. हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए.  भारत में उपभोक्ताओं के अधिकारों के लिए उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के लिए मंत्रालय भी बनाया गया है.  अगर आपसे कोई दुकानदार एमआरपी से ज्यादा चार्ज ले रहा है तो आप उसकी शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में कर सकते हैं.

राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम द्वारा एक नेशनल हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. जिस पर कॉल करके कोई भी ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज करवा सकता है. राष्ट्रीय उपभोक्ता फरम की  हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4000 पर कॉल करके दुकानदारों की शिकायत की जा सकती है. तो वहीं इसके साथ ही आप उपभोक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Consumerhelpline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. 

कैसे करें शिकायत?

एमआरपी से ज्यादा दाम लेने वाले दुकानदारों की शिकायत करने के लिए उपभोक्ता विभाग में ऑनलाइन कंप्लेंट करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट Consumerhelpline.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको यहां पहले साइन अप करना होगा. और फिर अपने ईमेल आईडी/ रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लाॅगिन करना होगा. 

फिर इसके बाद आप अपनी शिकायत दर्ज कर पाएंगे. आपको शिकायत दर्ज करने के लिए पूरे प्रोडक्ट की जानकारी देनी होगी. इसके साथ ही दुकानदार के बारे में जानकारी दर्ज करनी होगी. जिसमें उसकी दुकान का नाम और पता भी शामिल होगा. उसका इसके साथ ही संबधित दस्तावेज अपलोड करना होगा. अगर आपकी शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: हर किसान तक क्यों नहीं पहुंच पाता है पीएम किसान योजना का पैसा? ये हैं बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loan News: आधार कार्ड दिखाकर मिल रहा 2% सालाना ब्याज पर लोन? सरकार का आया जवाब
आधार कार्ड दिखाकर मिल रहा 2% सालाना ब्याज पर लोन? सरकार का आया जवाब
Parking Charge: छोटी कारों पर 15000 तो SUV 25000, सड़क पर गाड़ी पार्क करने पर लगेगा चार्ज
छोटी कारों पर 15000 तो SUV 25000, सड़क पर गाड़ी पार्क करने पर लगेगा चार्ज
गाड़ी खराब हो जाए या हादसे का शिकार, एक्सप्रेसवे पर ऐसे मिलेगी तुरंत मदद
गाड़ी खराब हो जाए या हादसे का शिकार, एक्सप्रेसवे पर ऐसे मिलेगी तुरंत मदद
CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget