एक्सप्लोरर

Railway Rules: ट्रेन में सोने का नियम जानते हैं आप? रात में इन चीजों की होती है मनाही

Railway Rules: टीटीई के लिए भी रात का एक नियम है, यानी टीटीई रात 10 बजे के बाद टिकट चेक करने के नाम पर आपको परेशान नहीं कर सकता है. हालांकि देर से यात्रा शुरू होने पर चेकिंग हो सकती है.

Railway Rules: ट्रेन में आपने कभी न कभी जरूर सफर किया होगा. ट्रेन का सफर काफी आरामदायक और बिना ट्रैफिक वाला होता है, सर्दियों में एक महीने को छोड़ दें तो ट्रेन आपको तय समय में अपनी मंजिल तक पहुंचा देती है. ट्रेन में यात्रा करने के दौरान कई चीजों का खयाल भी रखना होता है, यानी हर चीज के लिए रेलवे की तरफ से नियम बनाए गए हैं. हम अपनी आईआरसीटीसी रूल्स वाली सीरीज में आपको ऐसे ही नियमों की जानकारी देते हैं. आज हम आपको ट्रेन में सोने का नियम बताएंगे कि रात को सोने का क्या वक्त होता है और सुबह कब तक आपको कोई परेशान नहीं कर सकता है. 

रात 10 बजे के नियम
ट्रेन में यात्रा के दौरान रात 10 बजे के बाद कई तरह के नियम लागू हो जाते हैं. जिनमें टीटीई के लिए भी एक नियम है, यानी टीटीई रात 10 बजे के बाद टिकट चेक करने के नाम पर आपको परेशान नहीं कर सकता है. साथ ही रात 10 बजे के बाद आप जोर से बात भी नहीं कर सकते हैं. जो लोग म्यूजिक बजाते हैं, उन्हें भी सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि अगर 10 बजे के बाद म्यूजिक बजा तो आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है. 

ये है सोने का वक्त
अब बात करते हैं रात में सोने के नियम की, अगर आप ट्रेन में सोना चाहते हैं तो इसके लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक का वक्त निर्धारित है. इस दौरान कोई भी आपको परेशान नहीं कर सकता है. इस दौरान मिडिल बर्थ वाले पैसेंजर अपनी पूरी सीट को खोल सकते हैं, साथ ही ऐसा करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है. अगर इस सोने के वक्त में आपको कोई परेशान करता है तो आप इसकी शिकायत टीटीई को कर सकते हैं. टीटीई भी आमतौर पर इस दौरान टिकट चेक करने नहीं आते हैं, हालांकि अगर यात्रा रात को 10 बजे शुरू हो रही है तो आपका टिकट चेक किया जा सकता है. 

अब आगे कभी आप ट्रेन का सफर कर रहे हों तो इस बात का जरूर ध्यान रखें, आप 10 बजे से पहले अपनी मिडिल बर्थ में नहीं सो पाएंगे. इसके अलावा देर रात तक जागने की आदत है तो आप परेशानी में फंस सकते हैं, क्योंकि आप दूसरे यात्रियों को परेशान नहीं कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - Aadhaar ATM: अब अपने ही घर पर बैठकर निकाल सकते हैं कैश, एटीएम जाने की भी जरूरत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget