एक्सप्लोरर

इस राज्य से होकर जाने वाली 17 ट्रेनें कैंसिल, तो इतनी ट्रेनें रहेंगी शार्ट टर्मिनेट, चेक करें पूरी जानकारी

List Of Cancelled Trains: भारतीय रेलवे ने एक अहम रूट पर कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा पर असर पड़ने वाला है. चेक कर लें कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं इसमें शामिल.

रेलवे को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है. रोजाना 2.5 करोड़ से ज्यादा यात्री देश में ट्रेन के जरिए सफर करते हैं.  भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क को देश में लगातार बढ़ाता जा रहा है. इतना बड़ा नेटवर्क होने के चलते ट्रैक मरम्मत, तकनीकी काम या प्रशासनिक वजहों से कई बार ट्रेनों का संचालन रोका जाता है. अगले कुछ समय में भी इस वजह से परेशानी देखने को मिल सकती है. अगर आप अगस्त में ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो यह खबर आपके काम की है. भारतीय रेलवे ने एक अहम रूट पर कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा पर असर पड़ने वाला है. 

यह भी पढ़ें: मेट्रो का बंद हो रहा गेट रोकने पर कितना लगता है जुर्माना? भूलकर भी न करें ये गलती

इस रूट की ट्रेनों को किया गया कैंसिल

रेलवे के अलग-अलग सेक्शन में मरम्मत और अपग्रेडेशन का काम लगातार जारी रहता है. और इसी वजह से ट्रेनों के टाइम टेबल पर सीधा असर पड़ता है. हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक और तकनीकी सुधार की वजह से कई ट्रेनों का संचालन फिलहाल रोका गया है. खासतौर पर रांची के रास्ते जाने वाली ट्रेनों पर इसका ज्यादा असर दिख रहा है. 

रेलवे ने कई ट्रेनों को आंशिक तौर से रद्द किया है. तो कुछ को पूरी तरह कैंसिल कर दिया गया है. अगर आप भी आने वाले दिनों में इस रूट पर यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं. तो स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की अपडेट जरूर चेक कर लें. ताकि यात्रा में कोई दिक्कत न हो.

  • ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया – रांची), 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया – रांची), 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया – रांची), 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.

यह भी पढ़ें: DTC बसों में सिर्फ दिल्ली की महिलाएं कैसे करेंगी सफर, क्या आधार या वोटर कार्ड होंगे चेक?

  • ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया – रांची), 31 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 30 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 2 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 1 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 4 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची), 7 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची), 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया – रांची), 6 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया – रांची), 8 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.

इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

  • ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 23 अगस्त 2025, 25 अगस्त 2025, 27 अगस्त 2025, 29 अगस्त 2025 और 31 अगस्त 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. यह ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 24 अगस्त 2025, 26 अगस्त 2025, 28 अगस्त 2025, 30 अगस्त 2025 और 1 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. यह ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.

यह भी पढ़ें: यूपी में मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान, जानें तुरंत पाने के लिए क्या करना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
UP में रहने वालों के लिए जरूरी खबर, नहीं किया ये काम तो कट सकती है बिजली
UP में रहने वालों के लिए जरूरी खबर, नहीं किया ये काम तो कट सकती है बिजली
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
14-15 मार्च को इतनी देर तक बुक नहीं होंगे ट्रेन टिकट, जानें रिजर्वेशन सिस्टम में क्या हो रही दिक्कत?
14-15 मार्च को इतनी देर तक बुक नहीं होंगे ट्रेन टिकट, जानें रिजर्वेशन सिस्टम में क्या हो रही दिक्कत?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
सरकार ने खोल दिया 8वें वेतन आयोग का पोर्टल, जानें इस पर कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा में 146 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
Embed widget